Top News

दशा माता पर्व पर उमड़ी श्रद्धा, पीपल वृक्ष की परिक्रमा कर महिलाओं ने मांगी मंगलकामनाDevotion Surges on Dasha Mata Festival: Women Offer Prayers for Well-being While Circumambulating the Peepal Tree.

 अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दशा माता पूजन, दिनभर लगा श्रद्धालुओं का तांता

अनिल पेन्टर , दबंग देश


गौतमपुरा । नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में दशा माता का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने अति प्राचीन भगवान श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित पीपल के वृक्ष पूजन के साथ दशा माता और शीतला माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की । पर्व के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दशा माता का व्रत रखकर पूजा की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की । दशा माता साथ ही शीतला माता पूजन के साथ उकाला परिसर स्थित पीपल के वृक्ष के आसपास महिलाओं का तांता लगा रहा, जहां सुबह से लेकर देर शाम तक पूजा-अर्चना और परिक्रमा का क्रम लगातार चलता रहा । महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधते हुए अपने परिवार की खुशहाली और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की ।


      धार्मिक मान्यता के अनुसार दशा माता का पूजन इसलिए किया जाता है कि घर-परिवार की दिशा और दशा में सुधार हो तथा जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हों । इसी विश्वास के साथ महिलाओं ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की । पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही । महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाते हुए दशा माता की कथा सुनी और व्रत-पूजन किया । नगर के विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंचीं और आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की ।

Post a Comment

Previous Post Next Post