Top News

शिकायत के बाद सीएमएचओ ने बनाई जांच समिति After the complaint, CMHO formed an investigation committee.

 

अशोक परिहार दबंग देश

आगर मालवा l जिला अस्पताल में पदस्थ ई.एन.टी डा. आर.एल. मालवीय के विरुद्ध की गई शिकायत के बाद सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। 5 मार्च 2026 को सीएमएचओ द्वारा बनाई गई समिति में डा. आलोक श्रीवास्तव, अस्थि रोग विशेषज्ञ अध्यक्ष हैं जबकि डा. हरीश आर्य


जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वितीय, रोशनी धुर्वे 

जिला औषधि निरीक्षक सदस्य होंगे, सहायक ग्रेड 3 आयुष पौराणिक इस समिति में प्रस्तुत कर्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे सीएमएचओ ने अपने आदेश में लिखा है कि डा. मालवीय के विरुद्ध अध्यक्ष किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल आगर चंदर सिंह यादव के द्वारा दिए गए शिकायती आवेदन प्रकरण की विस्तृत निष्पक्ष एवं स्वच्छ जांच के लिए उपयुक्त जांच दल गठित किया जाता है ज्ञात हो कि मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल आगर चंदर सिंह यादव ने 10 फरवरी 2026 को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधियों को की गई लिखित शिकायत में लिखा है कि लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़े गए नाक कान गले के डॉ. मालवीय ड्यूटी टाइम में अस्पताल में नहीं बैठकर अपने पुत्र के मेडिकल स्टोर पर बैठकर इलाज करते हैं

 वे महंगी दवाई दिलवाने के लिए अस्पताल से मेडिकल पर आने के लिए कहते हैं यादव ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि डॉ. मालवीय ने अवैध रूप से करोड़ों की कमाई भी की है अपने राजनीतिक व अन्य प्रभावों का इस्तेमाल कर लोगों को धमकियां भी देते हैं यादव ने शिकायत की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग करते हुए लिखा है कि डॉक्टर साहब मेडम कल पर बैठकर वहीं से क्लीनिक चलाते हैं नाक कान गले का डॉक्टर ना होने के कारण मजबूरी में लोगों को इनसे ही इलाज करवाना पड़ता है यादव ने यह भी आरोप लगाया है कि डॉक्टर मालवीय लोगों को हरिजन एक्ट में फंसाने आदि की भी धमकी देते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post