जयेश पटेल दबंग देश
खेतिया। नगर परिषद खेतिया द्वारा शासन के निर्देशानुसार “जल गंगा संवर्धन अभियान” की शुरुआत करते हुए नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्थित रेन वाटर हार्वेस्टिंग बोरवेल की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, आम नागरिकों सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी ईश्वर महाले ने नागरिकों से अपील कि गई कि वे अपने आसपास स्थित जलीय संरचनाओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके और भविष्य में जल संकट से बचा जा सके।
नगर परिषद द्वारा बताया गया कि इस अभियान के तहत नगर के अन्य जल स्रोतों का भी संरक्षण एवं सुधार कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment