Top News

नगर में धूमधाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष व चैत्र नवरात्रि, स्वयंसेवकों ने दी शुभकामनाएंThe Hindu New Year and Chaitra Navratri were celebrated with great pomp and fervor in the city, and volunteers extended their greetings.

 राधेश्याम देवड़ा

शाजापुर! मक्सी

नगर में हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि एवं वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने नगर में आतिशबाजी कर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


स्वयंसेवकों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को भगवा तिलक लगाकर वर्ष प्रतिपदा की बधाई दी और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत संघ के स्वयंसेवकों ने परंपरा अनुसार वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर आध्य संघ चालक प्रणाम किया। यह विशेष आयोजन वर्ष में केवल वर्ष प्रतिपदा के दिन ही किया जाता है, जिसका अपना सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर उत्सव को और भी खास बना दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post