जयेश पटेल दबंग देश
खेतिया ।नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू नववर्ष प्रतिपदा का उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. हेडगेवार और गुरुजी के चित्रों के पूजन व आद्य सरसंघचालक प्रणाम के साथ हुआ। ध्वज प्रणाम के पश्चात मुख्य वक्ता खंड कार्यवाह दिनेश बड़गुजर और नगर कार्यवाह कृष्णा चौधरी की उपस्थिति में बौद्धिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता दिनेश बड़गुजर ने नववर्ष प्रतिपदा के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। संघ द्वारा मनाए जाने वाले छह प्रमुख उत्सवों में यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सनातन संस्कृति में इस दिन गुड़ी पड़वा का पर्व घर-घर मनाया जाता है। अंत में सामूहिक प्रार्थना के बाद सभी स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Post a Comment