मुरैना। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरला शर्मा द्वारा मुरैना जिले के एक आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में कुल 64 बच्चों की उपस्थिति पाई गई। उन्होंने वहां की साफ-सफाई व्यवस्था, बच्चों को दी जाने वाली दवाइयों तथा उपलब्ध खिलौनों का बारीकी से अवलोकन किया।
इस दौरान श्रीमती सरला शर्मा द्वारा बच्चों के बीच बिस्कुट एवं टॉफियों का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में खुशी का माहौल देखा गया। साथ ही 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वैक्सीनेशन (टीकाकरण) की स्थिति की जानकारी ली गई एवं बच्चों को आवश्यक वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा भी उपस्थित रहीं और उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की रक्षा एवं उनके समुचित विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा का मजबूत आधार तैयार किया जाता है। ऐसे निरीक्षण एवं सहयोगात्मक कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। संगठन भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन (चाय वाले)ने संयुक्त रूप से कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से समाज के नन्हे बच्चों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जो राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। ऐसे केंद्रों का नियमित निरीक्षण एवं सहयोग अत्यंत आवश्यक है, जिससे व्यवस्थाओं में सुधार हो और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें।
संगठन द्वारा किया गया यह प्रयास न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है, बल्कि समाज में जागरूकता और सेवा भावना को भी प्रोत्साहित करता है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित एवं मानव अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

Post a Comment