दबंग देश आदर्श मेवाड़े
महेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राजकुमार मेव द्वारा शनिवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।
ग्राम पंचायत कवड़िया कुण्डिया में 32 लाख, कोदलिया खेड़ी में 35 लाख, बहेगांव में 31 लाख तथा बंडेरा में 25 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण, रिटेनिंग वॉल, सीसी रोड, शांति धाम एवं नाली निर्माण जैसे कार्य शुरू किए गए। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही करीब 7 करोड़ रुपये के कार्यों की सौगात भी क्षेत्र को मिल चुकी है।
कार्यक्रम में विधायक मेव ने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के चलते क्षेत्र में विकास तेजी से हो रहा है और“संकल्प से समाधान" अभियान के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री हरेसिंह चावड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बंटी तंवर, करही मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़, मंडलेश्वर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लालसिंह पटेल, भाजपा वरिष्ठ नेता जयप्रकाश जाट, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अजीत छाजेड़,जितेन सेन सहित कई जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव, कार्यकर्ता अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment