Top News

नारी – शक्ति, सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक, बी. क़े सावित्री दीदीWomen – A Symbol of Strength, Respect and Inspiration, B.K. Savitri Didi

 

 नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और उनके योगदान को याद करने का अवसर देता है। समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। परिवार, शिक्षा, समाज सेवा और आध्यात्मिक क्षेत्र में भी महिलाओं ने अपनी विशेष पहचान बनाई है।


प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है। यहां महिलाओं को आत्मिक ज्ञान, नैतिक शिक्षा और नेतृत्व की शक्ति दी जाती है। ब्रह्माकुमारी संस्थान की विशेषता यह है कि इसका संचालन मुख्य रूप से बहनों द्वारा किया जाता है। वे न केवल आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार करती हैं, बल्कि समाज में शांति, प्रेम और सकारात्मकता का संदेश भी फैलाती हैं।

ब्रह्माकुमारी बहनें योग, ध्यान और आध्यात्मिक शिक्षाओं के माध्यम से लोगों को तनावमुक्त और खुशहाल जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम महिलाओं का सम्मान करें और उनके सशक्तिकरण में सहयोग कर्म

 उक्त कथन बी. क़े. सावित्री दीदी ने महिला दिवस के अवसर पर कहे कार्यक्रम क़ी शुरुवात दीप प्रजावलन से क़ी तत्पश्चात सभी मातृ शक्ति को ताज और चुनर ओड़ाकर सम्मानित किया गया |

Post a Comment

Previous Post Next Post