कलेक्टर शिवम वर्मा जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी,डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति प्रीति चौबे एवं श्री आर सी डावर के नेतृत्व में दिनांक 08/03/2026 को उप निरीक्षक सुनील कुमार मालवीय को मुखबिर से सूचना मिली की रेडिसन चौराहा पर एक ऑटो से शराब बेची जा रही है , सूचना मिलते ही आबकारी व्रत मालवा मिल बी व छावनी की टीम मौके पर पहुंची तो एक ऑटो जिसका नंबर MP09AM5866 है,
मौके पर खड़ा दिखा जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा, ऑटो में एक व्यक्ति बैठा पाया, मौके पर व्यक्ति और उसके ऑटो की विधिवत तलाशी लेने पर ऑटो के पिछे डिक्की में 2 गत्ते की पेटी रखी हुई पायी जिसमें 50 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 50 पाव देशी मदिरा प्लेन के भरे हुए थे ,बाद समस्त मदिरा को वाहन सहित विधिवत जब्त कर आरोपी रोहन पिता मुकेश बावरे निवासी इंदौर के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं प्रकरण विवेचना में लिया | ज़ब्त मदिरा एवं वाहन की कुल कीमत 109000/- रू है |
आज की कार्यवाही में आरक्षक श्री निहाल सिंह बुंदेला,श्री अरविंद शर्मा,श्री विपुल खरे,श्री भगवानदास बिरला,श्री विकास मंडलोई श्री विजय सोलंकी का सराहनीय योगदान रहा ।

Post a Comment