घण्टाघर चौराहा
नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा।रंग पंचमी के अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा आकर्षक रंगारंग गेर निकाली गई। जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः नपा परिसर पहुंची। इसमें डीजे की धुन पर नपा चेयरमैन, पार्षद,
नपा अधिकारी, कर्मचारियों ने भाग लिया। गेर में रंग खेल रहे लोगों पर फाइटर से पानी छोड़कर उनके उत्साह को बढ़ाया गया। इसी तरह राजेश भरावा मित्र मंडल ने भी जावरा में पुल बाजार स्थित जागनाथ मन्दिर के सामने से गेर निकाली। जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई घण्टाघर पहुंची।
इसी प्रकार विनायक ग्रुप, पवन सोनी मित्र मंडल द्वारा रंगारंग गेर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रुप व मित्र मंडल के बड़ी संख्या में मौजूद साथियों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। गेर में सम्मिलित नागरिक खुशी से रंगपंचमी का त्योहार मना रंग-गुलाल उड़ाते रहे।
गेर में भी बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत कर एक-दूसरे को रंग लगाकर हर्ष जताया।

Post a Comment