Top News

किसानों के गेंहू का भाव 2700 से 3000 रुपये क्विंटल,एवं बोनस 200 से 300 रुपये की मांग को लेकर कांग्रेस ने खेत मे किया प्रदर्शनThe Congress party staged a protest in the fields, demanding a price of ₹2,700 to ₹3,000 per quintal for farmers' wheat, along with a bonus of ₹200 to ₹300.

 

दबंग देश सुनिल चन्द्रवंशी 

गेंहू पर किसानों को मात्र 40 रुपये बोनस जले पर नमक छिडकना है-सिसौदिया

मल्हारगढ़।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ, मोहन यादव द्वारा किसानों को बोनस के रुपये 40 रुपये दिए जाने से आक्रोशित किसानों के साथ कांग्रेसनेताओ ने रविवार को क्षेत्र में कई गेंहू के खेतो में जाकर किसानों से चर्चा की व किसानों को पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान भी किया इस मौके पर किसान कन्हैयालाल ररोतिया ने बताया कि मेने 4 बीघा में गेंहू बोए है मंडी में गेंहू 1800 से 2200 रुपये ही बिक रहे है वही मजदूर गेंहू काटाई जे 4000 से 4500 सो रुपये बीघा की काटाई के ले रहे है महंगा खाद,बीज कीटनाशक मेहनत के बाद भी लागत मूल्य नही मिल पारहा है किसान कर्ज में डूबता जारहा है घर परिवार चलाना,बच्चों की पढ़ाई,लिखाई सामाजिक कार्यो को करने के लिए उधार लेकर काम चलाना पड़ रहा है।


किसान विष्णु ररोतिया ने कहा कि क्षेत्र में विगत माह तेज बारिश व ओलावृष्टि से कई गांवों में अफीम,गेंहू,चने की व अन्य फसले पूरी तरह चौपट होगई प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश जी देवड़ा ने स्वयं फसल नुकासानी को देखा था उसके बाद भी आज तक किसानों के खाते में किसी प्रकार का कोई मुआवजा नही आया।

प्रदेश कांग्रेस के सचिव परशुराम सिसौदिया ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा की सरकार किसान विरोधी होकर पूंजीपतियों की सरकार है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को गेहूं पर मात्र 40 रुपये बोनस देकर जले पर नमक छिटकने का काम किया है।किसानों को गेंहू का भाव 3000 रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए साथ बेमोसम बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाना चाहिए। 

मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा की भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा दुःखी एवं परेशान अन्नदाता किसान है किसानों को गेंहू का बोनस 200 से 300 रुपये मिलना चाहिए और भाव 3000 रुपये इसको लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू जी पटवारी लगातार भाजपा की इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने का काम कर रहे है।

जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष लियाक़त मेव ने कहा कि किसान हित में अच्छे भावों को लेकर कांग्रेस किसानो के साथ एक बड़ा आंदोलन करेगी।

गेंहू के खेत मे हाथों में तख्तियां लेकर किसानों को माला पहनाकर किया प्रदर्शन 

कांग्रेस नेताओ ने किसानों के साथ गेंहू के खेत मे किसानों को पुष्पमाला भी पहनाई ओर कहा कि आप धन्य है कि उपज ओने पोने दामो में बिकने के बाद भी आप गेंहू की खेती कर रहेहो ओर लोगो का पेट भर रहे हो।इसके साथ ही किसानों एवं कांग्रेसजनों ने हाथों में तख्तियां भी ले रखी थी जिस पर लिखा था "मुख्यमंत्री मोहन यादव जी शर्म करो गेंहू पर 40 रुपये बोनस यह तो ऊंट के मुंह मे जीरा भी नही है"

इस मौके पर मंडलम अध्यक्ष दिनेश गुप्ता काचरिया,कांग्रेसनेता भेरुपप्पू गुर्जर अनिल मुलासिया,सेक्टर अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह शक्तावत, राहुल धनगर,किसान कन्हैयालाल ररोतिया,विष्णु ररोतिया,बाबुखा मेवाती आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post