Top News

नगर के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन ने संयम बरतने की अपील Crowds Swarm City Petrol Pumps; Administration Appeals for Restraint

 संचालकों ने सभी को दे रहे हैं पेट्रोल डीजल

राधेश्याम देवड़ा 

शाजापुर/ मक्सी

मक्सी/नगर में डीजल-पेट्रोल को लेकर पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ देखने को मिली। दोपहिया वाहनों से लेकर छोटी कारों तक लंबी कतारों में खड़े होकर लोग अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए।

जिला प्रशासन पहले ही लोगों का अवगत करा दिया है पेट्रोल डीजल पर्याप्त लोग अफवाह पर ध्यान ना दें और *थाना टीआई मक्सी संजय वर्मा* ने लोगों से संयम रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त सप्लाई उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।

पेट्रोल पंप संचालकों ने दी जानकारी

बापू श्री पेट्रोल पंप के मैनेजर *मुकेश सर्वा* ने बताया कि अफवाहों के कारण लोग ज्यादा ईंधन भरवा रहे थे। स्थिति नियंत्रित रखने के लिए बाइक सवारों को 200 रुपये का पेट्रोल एवं डीजल वाहनों में 1000 छोटी पेट्रोल वाहनों में 500 रुपये तक ईंधन दिया गया। सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहीं।

श्री राम पेट्रोलियम उज्जैन रोड दोनता जागीर के *मैनेजर महेश चौधरी* ने कहा कि पंप पर वितरण सामान्य रखा गया और लोगों से अपील की गई कि जितनी आवश्यकता हो उतना ही पेट्रोल-डीजल लें, ताकि सभी को सुविधा मिल सके।

हाईवे पॉइंट बस स्टैंड मक्सी के मैनेजर *फूल सिंह मालवीया* ने बताया कि डब्बों में पेट्रोल देने पर रोक रखी गई। बाइक सवारों को 100 रुपये और कारों को 500 रुपये का पेट्रोल दिया गया, जिससे भीड़ नियंत्रित की जा सकी उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

रिलायंस पेट्रोल पंप (जियो पंप) के प्रतिनिधि *अखिलेश मंडलोई* ने बताया कि जो लोग सामान्यतः 20-50 रुपये का पेट्रोल लेते थे, वे भी 500 रुपये तक भरवा रहे थे। इसी कारण पंपों पर भीड़ बढ़ गई। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की सप्लाई नियमित है और घबराने की जरूरत नहीं है। किसान भाइयों के लिए हमने विशेष ट्रैक्टरों में डीजल की व्यवस्था की

👉 प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें, ताकि सभी को सुचारू रूप से ईंधन उपलब्ध हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post