Top News

कुरवाई में भीषण सड़क हादसा,...Horrific Road Accident in Kurwai...

 

दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत के बाद दुकान में घुसे वाहन..

दबंग देश अनिल शर्मा कुरवाई

कुरवाई | मेहलुआ चौराहा

आज तड़के करीब 4:00 बजे कुरवाई के मेहलुआ चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ भोपाल रोड से आ रही एक आयशर गाड़ी और सिरोंज रोड से आ रहे एक अन्य ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सामने स्थित एक दुकान में जा घुसे।घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुँचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ियों में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। हादसे में ट्रक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं 


जिनमेँ पदमा राम पुत्र गायड राम 60 (निवासी: जोधपुर, राजस्थान) और थानाराम पुत्र गायड राम 62 (निवासी: जोधपुर, राजस्थान) जो आपस में सगे भाई हैं दोनों को गंभीर चोटें आईं है। वहीं, आयशर गाड़ी में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं जिसमें नकुल भदौरिया पुत्र रविन्द्र सिंह भदौरिया 18 (निवासी: आगरा, उत्तर प्रदेश) कृष्ण कुमार लोधी पुत्र रामनिवास लोधी 20 (निवासी: मैनपुरी, उत्तर प्रदेश) है सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक सुनील बघेल और आरक्षक अभिषेक मौर्य मौके पर पहुँचे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरवाई पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post