दबंग देश अनिल शर्मा लटेरी
लटेरी -- विदिशा जिले की तहसील लटेरी मे शिक्षा विभाग की योजना के अंतर्गत बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे स्थानीय मॉडल स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत कक्षा 6 में अध्ययनरत 6 पात्र छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि शासन की इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बच्चों की शिक्षा की राह आसान बनाना और उन्हें स्कूल आने-जाने के लिए प्रोत्साहित करना है। साइकिल पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखी गई। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को साइकिल का सही रखरखाव करने और नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। विभाग द्वारा पात्रता अनुसार अन्य बच्चों को भी आगामी चरणों में लाभान्वित किया जाएगा।

Post a Comment