Top News

नगर पालिका अध्यक्ष ने निशुल्क दिखाई बच्चियों को केरल स्टोरी 2..The Municipal Chairperson screened 'The Kerala Story 2' for girls free of cost.

 

दबंग देश अनिल शर्मा गंजबासौदा 

गंजबासौदा। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव द्वारा स्थानीय मुस्कान टॉकीज में शहर की स्कूली छात्राओं और महिला मंडल की सदस्यों को फिल्म केरल स्टोरी 2 टॉकीज में दिखाई गई जिसमें बच्चों को खास तौर से बच्चियों के प्रति फिल्म दिखाने का उनका मूल उद्देश्य रहा है करीब 200 से अधिक स्कूली छात्राएं एवं अन्य छात्राओं को फिल्म दिखाकर उन्हें मार्ग दर्शन किया । फिल्म केरल स्टोरी में कुछ खास बातें हैं


और बेहद खूबसूरत तरीके से फिल्मांकन किया गया है जिसमें धर्म और धर्म से बाहर शादी करने के बाद बच्चियां शोषणकारी साज़िश का शिकार हो जाती हैं। फिल्म की स्टोरी में खास बात यह है कि फिल्म में सही और गलत की पहचान और सतर्क रहने की सीख शिक्षा और जन जागरूकता का महत्व परिवार और संस्कार की अहमियत को वा खूबी फिल्माया गया है और बताया गया है की बच्चों पर इन सारी चीजों से प्रेरित होकर कहीं गलत दिशा में ना चली जाए इस संदर्भ में नपा अध्यक्ष ने अपने ही खर्च पर फिल्म दिखाई गई है

Post a Comment

Previous Post Next Post