राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर/ जल संरक्षण के उद्देश्य से शाजापुर जिले की ग्राम पंचायतो में आज जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर समाज की भागीदारी और विभिन्न सहभागी विभागों की समेकित पहल से जन जागरूकता, नवीन जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण, भूजल संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ-सफाई व मरम्मत/नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ कर अभियान का शुभारंभ किया गया।
शुभारम्भ अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया और जलसंरक्षण में अपना योगदान दिया

Post a Comment