Top News

मेरा युवा भारत धार द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजनGrand Organization of a District-Level Sports Competition by 'Mera Yuva Bharat' (My Young India), Dhar

 

     *धार 19 मार्च 2026।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार मेरा युवा भारत ,धार के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 17-18 मार्च को कैंब्रिज स्कूल परिसर में किया गया। जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कबड्डी (पुरुष वर्ग), खो-खो (महिला वर्ग), 200 मीटर दौड़ (महिला एवं पुरूष वर्ग ), लंबी कूद (महिला एवं पुरूष वर्ग )आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें पाँच ब्लॉक सरदारपुर, तिरला, मनावर, नालछा एवं धार में पूर्व में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों ने जिला स्तर पर प्रतिभागिता की। साथ ही मायभारत के उद्देश्य एवं केंद्र द्वारा संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। 


      कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया एवं सभी युवाओं को फ़िट इंडिया हिट इंडिया के का संदेश देते हुए उन्हें खेल के प्रति बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा। साथ ही कबड्डी एवं खो-खो की विजेता टीम को 10,000/- राशि एवं उप विजेता टीम को 5,000/- राशि विधायक निधि से देने की घोषणा की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि छोटू शास्त्री जी हॉकी संघ अध्यक्ष द्वारा युवाओं को अधिक से अधिक खेल कूद की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है और बताया कि युवा इसमें अपना करियर भी बना सकते हैं।

        सभी प्रतियोगिताओं में 150 से भी अधिक खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । महिला 200 मीटर दौड़ में रचना पुरोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं पुरुष 200 मीटर दौड़ में भविष्य चौहान ने बाज़ी मारी है वही कबड्डी (पुरुष वर्ग) में धार ब्लॉक की टीम विजेता रही एवं खो-खो (महिला वर्ग)में तिरला की टीम विजेता रही एवं नालछा की टीम उपविजेता रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथि द्वारा शील्ड सर्टिफ़िकेट एवं माय भारत टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया । 

       साथ ही मेरा युवा भारत के माध्यम से हर साल की भाँति इस वर्ष भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 युवा मंडलों को खेल किट भी प्रदान की गई जिससे वह अपने गाँव में खेल की गतिविधियों को निरंतर संचालित करते रहे । मुख्य अतिथि द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर विपिन त्रिवेदी एवं प्राचार्य नवीन द्विवेदी जी शारीरिक प्रशिक्षक अनिरुद्ध ,अमित ,प्रकाश , मोहित ,तानु चौहान उपस्थित रहे। मंच संचालन विशाल दामके द्वारा किया गया। अतिथियों का आभार राहुल सिंदल द्वारा दिया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post