Top News

शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षामंत्री से की राज्य शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकातA delegation from the State Teachers' Association met with the Education Minister regarding the Teacher Eligibility Test.

 पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक साथी परेशान न हो: जगदीश यादव

दीपक शर्मा 

देपालपुर। राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव संजय सेन ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के सम्बन्ध में राज्य शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता से मुलाकात कर टीईटी परीक्षा के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंप कर इस पर पुनः विचार करने व शासन स्तर पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का आग्रह किया। इसके प्रति उत्तर में शिक्षामंत्री ने कहा कि इस सम्बन्ध में सहानुभूति पूर्वक विचार करने व आवश्यक दिशा निर्देश के लिए आश्वस्त किया।लोक शिक्षण आयुक्त ने भी सहानुभूति पूर्वक विचार करने व शासन स्तर के निर्देशानुसार आगे की कार्यवाही की बात कही। ज्ञात रहे माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 1 सितंबर 2025 के अपने फैसले में आरटीई अधिनियम 2010 के पूर्व नियुक्त देशभर के समस्त प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य का फैसला सुनाया था


 जिसके चलते दशकों से कार्यरत शिक्षकों को परीक्षा पास करने की नौबत आई है। प्रतिनिधि मंडल में प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव के साथ संघ पदाधिकारी दिनेश शुक्ला, प्रशांत दीक्षित, नरेंद्र त्रिपाठी,नगेन्द्र त्रिपाठी, दीपक पटेल, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल पटेल, गिरीश द्विवेदी व अन्य शिक्षक पदाधिकारी मौजूद थे। संघ के प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव ने सभी शिक्षक साथियों से अपील कि है कि कोई भी शिक्षक साथी टीईटी परीक्षा को लेकर तनाव नही ले राज्य शिक्षक संघ इस सम्बन्ध में हर स्तर पर संघर्ष करेगा। संघ के बंटी बैरागी रवि वर्मा अविनेश शर्मा भारत पंवार रज्जू यादव मदन भाटी भारत नागर मोहन चौहान देवेंद्र मौर्य मोहन पंवार ने राज्य सरकार से शिक्षकों के हित में रिव्यू पिटिशन दायर करने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post