Top News

चौपाल सागर में तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य समापन, बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभाGrand Conclusion of Three-Day Festival at Chaupal Sagar; Children and Women Showcase Their Talent

 

नागदा। चौपाल सागर में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। समापन अवसर पर भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।


महोत्सव के अंतिम दिन विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के लिए सलाद प्रतियोगिता, बच्चों के लिए डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रहे। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शाम के समय संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सोनी जी एवं अन्य संगीतकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। इस अवसर पर श्री राजेश धाकड़ द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आईटीसी मैनेजर दीपक उपाध्याय सहित आईटीसी परिवार के महेश झांवर, राहुल अहिरवार, श्रीकांत महाजन, अनुपम श्रीवास्तव एवं अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। अंत में आईटीसी परिवार द्वारा सभी किसान भाइयों, महिलाओं, बच्चों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post