नीमरानी से जितेंद्र सिंह सोलंकी दबंग देश
गणगौर राम नवमी रमजान और ईद शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की
इसी क्रम थाना बलकवाड़ा के चौकी खलटाका पर श्रीमान एस डी ओ पी महोदय, थाना प्रभारी महोदय, चौकी प्रभारी महोदय ने कानून-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से संबंधित थाना व चौकी क्षेत्रों की शांति समिति के सदस्यों तथा समाज के गणमान्य नागरिकों वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह चौहान भूत पूर्व सरपंच दिलीप सिंह पटेल नीमरानी सरपंस मदन जोशी एवं मुकेश मुकाती मनोज दसौंधी मुस्लिम समाज से सदर की बैठक आयोजित की गई । बैठक में सभी क्षेत्र वासियों से आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु सहयोग करने की अपील की गई । उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा भी इस पहल की सराहना की गई तथा आगामी त्यौहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने के लिए प्रत्येक समुदाय के लोगों द्वारा पुलिस एवं प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया ।

Post a Comment