Top News

मक्सी में भावसार समाज ने धूमधाम से मनाई मां हिंगलाज जयंती, निकला विशाल चल समारोहIn Maksi, the Bhavsar community celebrated Maa Hinglaj Jayanti with great pomp and grandeur, featuring a massive procession.

 

राधेश्याम देवड़ा

मक्सी। भावसार समाज द्वारा परंपरा अनुसार इस वर्ष भी मां हिंगलाज जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। समाज के अध्यक्ष हरीश भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए।


कार्यक्रमों की शुरुआत 16 तारीख को भावसार समाज के नवयुवक मंडल द्वारा धर्मशाला परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से हुई। इसके साथ ही एक चल समारोह भी निकाला गया।

इसी कड़ी में आज भावसार समाज के महिला-पुरुषों द्वारा एक विशाल चल समारोह नया बाजार से प्रारंभ हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः धर्मशाला पहुंचा। यहां मां हिंगलाज का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम संपन्न हुआ

चल समारोह में सुसज्जित बग्गी पर विराजित मां हिंगलाज की तस्वीर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन हरिनारायण भावसार, पुरुषोत्तम भावसार, त्रिलोक भावसार, गुड्डू भावसार, लखन भावसार, गणेश भावसार, योगेश भावसार, सुनील भावसार, जीवन भावसार, गोपू भावसार, अनिल भावसार, राम भावसार गांधी, नरेंद्र भावसार, दिलीप भावसार, मुरलीधर डॉ गिरीश भावसार सहित सैकड़ों समाजजन एवं महिला-पुरुष चल समारोह में शामिल चल समारोह की कमान मक्सी थाने के एएसआई अभिषेक दिक्षित अपने दल बल के साथ संभाले हुए चल रहे थे

Post a Comment

Previous Post Next Post