Top News

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, 25 किलो डोडाचूरा जब्त ।Accused arrested while trafficking illicit narcotics; 25 kg of opium husk seized.

 

नाहरु मोहम्मद दबंग देश जावरा।जिले में पुलिस को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में बड़ी सफलता मिली है। जावरा के औद्योगिक थाना क्षैत्र पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 25 किलो 2 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।


   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को मुखबिर सुचना के आधार पर पुलिस ने जावरा रोड स्थित सैनी पंजाबी ढाबा के पीछे कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एजाज, पिता भुरू खां मेवाती, निवासी ग्राम उमठपालिया हाल मुकाम सैनी पंजाबी ढाबा के पीछे, जावरा के कब्जे से 25 किलो 2 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post