Top News

संगठन का महत्व समाज के निर्माण ,व्यक्तित्व के निखार के साथ संघ समाज संगठन को मजबूत करने के लिए,श्री महेंद्र ऋषी जीEmphasizing the significance of organization—specifically for the construction of society, the refinement of personality, and the strengthening of the collective social structure—Shri Mahendra Rishi Ji.

 

नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा । संगठन का महत्व समाज के निर्माण ,व्यक्तित्व के निखार के साथ संघ समाज संगठन को मजबूत करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि यह बिखरे हुए समाज के वर्ग को एकजुट कर लक्ष्यों को प्राप्त करनेत का मार्ग प्रशस्त करता है। 

 साथ संगठन संघ समाज के साथ हमारी परंपरा को एकता के सुत्र में बांधने का प्रयास करना चाहिए। 

उक्त बात श्रमण संघिय युवाचार्य श्री महेंद्र ऋषी जी म सा, युवा हितेश ऋषि जी म सा आदि ठाणा 4 से विहार के दोरान उन्हेल जैन स्थानक में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संध जावरा के सदस्यों से दर्शन वंदन एवं चर्चा के दौरान व्यक्त किये है। उक्त जानकारी देते हुए आत्म ध्यान योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं पूर्व महामंत्री श्री संघ जावरा के संदीप रांका ने बताया कि


युवाचार्य जी महावीर जयंती खाचरोद नगर में विराजमान रहकर भगवान महावीर का श्रवण करायेंगे। जावरा श्री संध के सदस्यों द्वारा जावरा पधारने कि विनती की जिस पर युवाचार्य‌ श्री महेन्द्र ऋषिजी म सा ने कहा कि जावरा हमारे वरिष्ठ गुरुभगंवतो का क्षेत्र हैं आपकी विनती मेरी झोली में हैं । चर्चा के दौरान आपने लगभग‌ 11 वर्ष पूर्व के जावरा के संस्मरण बताये। इस दौरान पुर्वाध्यक्ष द्वय बंसतीलाल चपडोद, पारसमल बरडीया के साथ वरिष्ठ चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, समाजसेवी शेखर नाहर, वरिष्ठ श्रीपाल कोचट्टा, वरिष्ठ सुजानमल औरा, समाजसेवी सुरेन्द्र सुराणा कंवरसा, संदीप रांका आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post