बदनावर में भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस: राष्ट्र निर्माण में पार्टी के योगदान की की सराहना- पूर्व मंत्री दत्तीगांव,
राकेश सिंह | दबंग देश.
बदनावर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को पार्टी का 44वां स्थापना दिवस विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों में मनाया गया। बुथो पर कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाकर अपने बूथ से लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का संकल्प भी लिया।
पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव गांव बखतगढ पहुंचे। जहां स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पुराने कार्यकर्ता जगदीश पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार,
जनपद सदस्य प्रतिनिधि सोहनसिंह जाधव व बूथ प्रभारी जितेंद्र खेनवार अतिथि रूप में मंचासीन थे। इस अवसर पर दत्तीगांव के नेतृत्व में भाजपा का ध्वज फहराया गया। वहीं भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया।
स्वागत भाषण मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वालचंद पाटीदार ने दिया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री संजय सिंह राठौर, संदीप चौरसिया, उमरावमल दरडा, गोलू राजपुरोहित, कैलाश राठौड़,
मंडल उपाध्यक्ष वालचंद पाटीदार, रामेश्वर ठेकेदार, रामेश्वर पाटीदार, समरथ धबाई, उमरावमल दरडा, हेमेंद्र मोदी, प्रकाश डामर आदि कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।
पूर्व मंत्री दत्तीगांव ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज भी सफलता के मुकाम पर खड़ी है। यह सब उन बलिदानी नेताओं का फल है। जिन्होंने जनसंघ के समय ही लोकतंत्र की मजबूती को कायम रखने के लिए
जनसंघ की स्थापना के साथ संघर्ष शुरू किया। कई बार मिली हार के बावजूद वह डटे रहे। फिर जनता पार्टी बनी और 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की विधिवत रूप से स्थापना हुई।
भाजपा की नीति में राष्ट्र को सबसे सर्वोपरि रखा है, इसी का परिणाम है कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिद्धांत व विचारधारा वाली पार्टी है। संगठन का कार्यकर्ता ही सबकुछ है।
कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाए व अपने अपने बुथो के अंर्तगत मतदाताओं से संपर्क कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व कामो के बारे में जनता को बताए। यह लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है।
बैठक को अन्य अतिथियो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कछावा ने किया। आभार पूर्व उपसरपंच समरथ धबाई ने माना। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं समेत हितग्राही उपस्थित थे।
0 Comments