सी एस राइस कन्या माध्यमिक विद्यालय की दो जुड़वा बहनों ने परचम लहराया
मुकेश खेड़े
सी एम राइज शा. कन्या उ. मा. वि. बड़वाह में अध्यनरत जुड़वा बहनों ने संभाग स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में परचम लहराया 67 वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित
स्कूल शिक्षा विभाग की 67 वी संभागीय एथलेटिक्स स्पर्धा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के मैदान पर आयोजित हुई जिसमें सी एम राइज विद्यालय बड़वाह की छात्राओं ने भी भाग लिया. खेल प्रशिक्षक डी. एस. चौहान के मार्गदर्शन में संस्था की छात्राओं ने जिला स्तर पर एनटीपीसी सेल्दा मेँ श्रेष्ठ प्रदर्शन किया
जिसमें छात्राओं का चयन संभागीय स्पर्धा हेतु किया गया संस्था में अध्यनरत जुड़वा बहने निशा वर्मा व सोनिया वर्मा खेलकूद के क्षेत्र में लगातार अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है सोनिया वर्मा ने 3000 मीटर दौड़ में एवं 800 मीटर दौड़ में तथा निशा वर्मा ने 3000 मीटर पैदल चाल में प्रथम स्थान एवं 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान एवं कुमारी मुस्कान ने 200 मीटर दौड़
में द्वितीय स्थान सीता सेन ने 1500 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान ज्योति केवट ने 800 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया उक्त प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्राएं दिनांक 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक सागर मैं होने वाली 67 वी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में भाग लेगी l
उल्लेखनीय है कि वर्तमान सत्र में निशा वर्मा सोनिया वर्मा एवं सीता सेन कबड्डी एवं खो खो मेँ पूर्व में राज्य स्तरीय स्पर्धा में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुकी है और अब एथलेटिक्स स्पर्धा में भी चयनित होकर विद्यालय एवं नगर का गौरव बढ़ाया है l छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य हंसा कानूडे, उप प्राचार्य निर्मल चौधरी, विशाल चौहान, अनूप अत्रे, सुनीता परमार, जितेंद्र चौरे, नवीन मिश्रा, जी सी सावले, राजेश पाटीदार, विनीता मुकेश, नाग भूषण शर्मा, सतविंदर भाटिया, अनीता विजयवर्गीय, सीमा भार्गव, लक्ष्मी गौतम, बलिराम पटेल, प्रताप ठाकुर, सोनू वर्मा, प्रभु चाचारिया, शीतल सोहनी, वीरेंद्र दसौंधी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की है

Post a Comment