नगर पालिका परिषद का विशेष सम्मेलन आयोजित किया
अन्य प्रस्ताव पारित हुए
मुकेश खेड़े
बड़वाह....शुक्रवार को नगर पालिका में परिषद का विशेष सम्मेलन आयोजित हुआ|जिसमे आठ बिंतुओ पर विचार-विमर्श किया गया|जिसमे सभी मुद्दों पर मुहर लगी है|नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि परिषद के सम्मेलन में विशेष इंदौर-इच्छापुर राज मार्ग पर काटकूट फाटे से नावघाट खेड़ी तक दोनों तरफ पक्की सड़क निर्माण के लिए विचार विमर्श करना था
क्योकि विगत दिनों केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़गड़ी से चर्चा करके उन्हें इंदौर-इच्छापुर पर काटकूट फाटे से नावघाट खेड़ी तक दोनों तरफ सड़क निर्माण करने की मांग की थी|तुरंत उन्होनो परिषद का प्रस्ताव बना कर देने की बात कही थी|आज विशेष सम्मेलन इसी लिए बुलाया गया था|
उन्होनो यह भी बताया कि काटकूट फाटे से नावघाट खेड़ी तक नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र दोनों आता है|नगरपालिका और पंचायत के पास इतना फंड नही रहता है कि वह सड़क निर्माण कर ले|इसीलिए केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़गड़ी जी से चर्चा करके उन्हें हाइवे के दोनों और सड़क एवं उसकी बाद में मेंटेनेंस के लिए करीब 25 करोड़ रूपये स्वीकृत करने की मांग की गई थी|
अब परिषद का प्रस्ताव बनाकर केन्द्रीय परिवहन मंत्री गड़गड़ी को भेजा जाएगा|स्वीकृति मिलते ही काटकूट फाटे से नावघाट खेड़ी का सड़क बनाई जाएगी|जिससे आवागमन में भी बहुत राहत मिलेगी|इस दौरान समस्त पार्षद मोजूद थे|
यह मुद्दों पर भी मुहर लगी -- वार्ड क्रमांक 18 गौ-सेवा केंद्र निर्माण की समय सीमा बढाने के संबध में|वार्ड 07 संजीवनी क्लिनिक निर्माण की समय सीमा बढाने के संबध में|गीता नगर कालोनी को वैध किये जाने के संबध विचार विमर्श|स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत एनजीओ फर्म नियुक्त किये जाने हेतु प्राप्त दर स्वीकृत के संबध में|दिन दयाल रसोई के संचालन हेतु एनजीओ फर्म नियुक्त किये जाने हेतु प्राप्त दर स्वीकृति के संबध में|जलप्रदाय हेतु बोरिंग (ट्यूबवेळ) कराए जाने की स्वीकृति|

Post a Comment