Top News

तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में कल होगा मान स्तंभ का महामस्तकाभिषेकThe *Mahamastakabhisheka* (Grand Consecration Ceremony) of the *Man Stambh* will take place tomorrow at the revered Adinath Jinalaya in Chhatrapati Nagar.

 

इंदौर। तीर्थ स्वरूप दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में निर्मित 45 फुट ऊतुंग सुदर्शनीय मानस्तभ में विराजित चतुर्मुखी 12 प्रभु प्रतिमाओं का परम पूज्य आचार्य द्वय विद्या- समय सागरजी महाराज के आशीर्वाद से एवं पूज्य मुनि द्वय श्री विमल सागर जी सागर जी एवं पूज्य मुनि श्री अनंत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा कें निर्देशन में स्वर्ण रजत कलशों से प्रातः 9 बजे महामस्तकाभिषेक होगा।


  यह जानकारी ट्रस्ट के महामंत्री विपुल बांझल ने देते हुए बताया कि पिछले वर्ष मान स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव के उपरांत प्रथम बार भव्याति भव्य

महा मस्तकाभिषेक होने जा रहा है। 

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्वेत मार्बल से निर्मित 

मान स्तंभ का निर्माण छत्रपति नगर निवासी देवरीवाला परिवार के पितृ पुरुष स्वर्गीय श्री कपूरचंदजी जैन के उदार हृदय पुत्र स्वर्गीय रमेशचंद्र जैन, राजेंद्र जैन, एवं वीरेंद्र जैन, भूपेंद्र जैन व जितेंद्र जैन देवरीवाला परिवार के द्वारा अपनी मां कंचन बाई (समाधिस्थ आर्यिका समाधिश्री माताजी)की स्मृति में पूज्य मुनि श्री गुप्ती सागर जी महाराज की प्रेरणा से निर्मित किया गया है।

ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष डॉ जैनेंद्र जैन कोषाध्यक्ष रमेश जैन, ट्रस्टी कमल जैन,नीलेश जैन, जिनेश जैन एवं राकेश नायक ने समाज जनों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आगृह किया है। आप आए और अपनों को लाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post