बड़वाह में दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन 10 दिसंबर
मुकेश खेड़े
बड़वाह - नगर की धर्मप्रेमी जनता को रससिक्त करने के पावन पुनीत उद्देश्य से दस दिवसीय आयोजन आगामी 10 दिसंबर से सिंचाई विभाग कॉलोनी में किया जा रहा है।
आयोजन से जुड़े दिलीप सिंह मंडलोई ने बताया कि जगतगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री धमेश्वरी देवी जी द्वारा विलक्षण व तेजस्वी वाणी युक्त प्रवचन दीये जायेंगे। अपनी 16 वर्ष की आयु से ही गुरुत्तर सेवा में तत्पर धमेश्वरी देवी के प्रवचनों में वेद, उपनिषद, श्रीमद् भागवत, भगवंत गीता, रामायण एवं अन्य धर्म ग्रंथों का समावेश होगा।
मंडलोई ने बताया दिनांक दस दिसंबर से आरंभ होने वाले प्रवचन प्रतिदिन शाम 6 बजे से आठ बजे तक सिचाई कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड के पास मंदिर ग्राउंड में संपन्न होंगे। मानव जीवन का सन्मार्ग, भगवत कृपा रहस्य, हमे आनंद की इक्छा क्यों,
भगवत शरणागत का रहस्य, सांसारिक सूखों का वास्तविक स्वरूप, गुरु की आवियकता क्यों, सच्चे गुरु की पहचान कैसे, भगवान का ध्यान करने की वास्तविक विधि क्या है, जैसी अनेक जिज्ञासाओं का समाधान सुश्री धमेश्वरी देवी के मुखारविंद से होगा। आयोजकों ने समय पर आकर प्रवचन को श्रवण कर इस स्वर्णिम अवसर का पूर्ण लाभ लेने की अपील की है।

Post a Comment