Top News

नो कार डे पर प्रभारी महापौर, आयुक्त, अपर आयुक्त टू व्हीलर से पहुंचे ऑफिस On No Car Day, the in-charge Mayor, Commissioner and Additional Commissioner reached the office on two-wheelers.

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिवहन को बढ़ावा देने का दिया संदेश

इंदौर, 22 सितम्बर 2026। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर में प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से इंदौर में प्रतिवर्ष 22 सितम्बर को “नो कार डे” मनाया जाता है। इसी क्रम में आज नगर निगम प्रभारी महापौर श्री राजेंद्र राठौर ,आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह, श्री अभय राजनगवंकर ने नो कार डे के अवसर पर कार का उपयोग न करते हुए टू व्हीलर से कार्यालय पहुंचकर हरित परिवहन को अपनाने का संदेश दिया।



प्रभारी महापौर श्री राठौर अपने निवास से मोटर सायकल से ऑफिस पहुंचे।

आयुक्त श्री सिंघल आज प्रातः रेडियो कॉलोनी स्थित अपने निवास से ई-बाइक द्वारा रवाना होकर रेजीडेंसी कोठी, जीपीओ चौराहा, मधु मिलन चौराहा एवं रिगल चौराहा होते हुए नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस पहुंचे।

इसी प्रकार अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह भी नो कार डे के अवसर पर ई-बाइक के माध्यम से नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस पहुंचे।


नो कार डे के माध्यम से शहरवासियों को निजी वाहनों के स्थान पर साइकिल, ई-बाइक, लोक परिवहन, ई रिक्शा को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य वाहन प्रदूषण एवं ईंधन की खपत को कम करने के साथ ही शहर में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post