Top News

राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करने पर गणेश व्यायाम शाला द्वारा बालिका पहलवानों का सम्मान किया गया Girl wrestlers were honored by Ganesh Vyayam Shala for winning at the state and national level.

राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करने पर गणेश व्यायाम शाला द्वारा बालिका पहलवानों का सम्मान किया गया

राकेश सिंह चौहान दबंग देश

श्री गणेश व्यायाम शाला द्वारा पदक जीत कर आई बालिका पहलवानों का सम्मान किया गया श्री गणेश व्यायाम शाला द्वारा परिसर में आयोजित समारोह में विगत दिनों बैंगलोर में नेशनल व शिवपुरी में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में श्री गणेश व्यायामशाला की बालिका पहलवानों पूजा सोलंकी द्वारा 8 वी रैंक 40 किलोग्राम में ऋषिका डाबी ने तृतीय स्थान 57 किलोग्राम में रिया शर्मा तृतीय स्थान एवं 52 किलोग्राम में मीत शर्मा ने पांचवा स्थान प्राप्त किया

सभी बालिका पहलवानों का स्वागत कर प्रोत्साहन राशि व्यायामशाला उस्ताद प्रहलाद यादव एवं प्रभारी राजेश प्रजापत द्वारा दी गई। सभी बालिका पहलवान खेल युवा कल्याण अधिकारी बबीता पाल एवं कोच अनुपाल सर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है! ज्ञात हो कि पहले पहलवानों द्वारा अनेक पदक जीत कर बदनावर का नाम रोशन किया है। जानकारी यश गुर्जर द्वारा दी गई ।

Post a Comment

Previous Post Next Post