Top News

यात्री बस ओर रिक्शे की आमने सामने भीड़त होने से 3 लोग गंभीर घायल 3 people seriously injured due to collision between passenger bus and rickshaw

यात्री बस ओर रिक्शे की आमने सामने भीड़त होने से 3 लोग गंभीर घायल

सिंघाना से चेतन जिराती 

मनावर से 15 किलो मीटर दूर ग्राम मांडवी कोसवाड़ा फाटे पर शुक्रवार शाम 4 बजे के लगभग यात्री बस ओर रिक्शे की आमने सामने भीड़त होने से 3 लोग गंभीर घायल हो गए। सिंघाना चौकी प्रभारी भूपेन्द खरतिया ने बताया कि आज शुक्रवार की शाम को बस जिला मुख्यालय बड़वानी से मनावर की ओर जा रही वी।तभी बस चालक ओर रिक्शा की आपस में भीड़त होकर बस रिक्शा पल्टी खा गया वहीं बस सड़क किनारे से नीचे गड्डे में जा पहुची।


नागरिको ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल बड़वानी भेजा गया है।रिक्शा संतोष पटेल सिंघाना का है जो आईल पेंट लेकर बड़वानी की ओर जा रहा था।घटना को लेकर नागरिको ने बताया यह यात्री बस आज पहली बार इस मार्गं पर आई है ओर बस में चार सवारी ही थी। संभवत यह बस शादी की बारात में यात्रीयों को लेने जा रही होगी। फिलहाल मामले को लेकर सिंघाना पुलिस का कहना है कि हमारे घटनास्थल पर पहुचने से पहले सभी घायलो को उपचार के लिये ले गये थे।फिलहाल मामले को लेकर जांच जारी है। रिक्शा क्रंमाक MP11LA 2662 जो पल्टी खाकर बड़ा नुकसान हुआ है। वही यात्री बस श्री सिद्धी विनायक 3960 है।

Post a Comment

Previous Post Next Post