शासकीय उमा विद्यालय बाकानेर की छात्राओं को हेयर कट व ब्यूटी वेलनेस के लिए दिया प्रशिक्षण
हेयर कट के लिए 91छात्राएं हुई शामिल
मनावर से नवीन प्रजापति
धार जिले कि तहसील मनावर के ग्राम बाकानेर में बच्चों के लिए शैफ हो, फैशन डिजाइनर हो या फिर हेयर स्टाइलर इन की व्यवसायों में अब तक पुरुषों का दबदबा रहा है, लेकिन अब शिक्षा व रोजगार के रहे क्षेत्र में क्षेत्र की लड़कियां लगातार प्रगति कर नए व्यावसायिक क्षेत्रों में अपनी पैठ बना रही है। इसी कड़ी में शासकीय उमा विद्यालय बाकानेर की छात्राओं को एक दिवसीय हेयर कट व ब्यूटी वेलनेस का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षक अशोक पड़ियार ने बताया कि बाकानेर की कक्षा 9वीं व 10वीं की 91 छात्राओं को हेयर कट का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने छात्राओं को हेयर स्टाइल मेकअप मैनीक्योर पेडीक्योर बताते हुए कहा कि हेयर स्टाइलिंग में लैटेस्ट जैसा कुछ भी नहीं रहता है। यह हमारी उम्र पर निर्भर करता है। स्कूल में गाइड लाइन होती है। इसलिए बचपन में ज्यादा प्रयोग नहीं किए जा सकते हैं। 18 से 23 वर्ष की उम्र में सब से ज्यादा प्रयोग किए जा सकते हैं। क्योंकि उसके बाद प्रोफेशनल लाइफ शुरु हो जाती है। छात्राओं ने बताया कि इस प्रतिस्पधात्मक दौर में नए कार्यों को लेकर लड़कियों में रुचि जागी है। कई क्षेत्र ऐसे हैं, जिसमें पारंपरिक तौर पर शुरु से पुरुष वर्ग का वर्चस्व रहा है, लेकिन इस मिथ्या को तोड़ते हुए आगे बढ़कर क्षेत्र की लड़कियां इन पुरुष प्रधान व्यवसायों में भी रुचि दिखाकर जॉब के लिए आगे आ रही हैं।
शिक्षिका मंजुला बगोले
शिक्षक विजय सिंह रावत ने बताया कि विद्यालय में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के तहत ब्यूटी एंड वेलनेस व हेल्थ केयर के दो ट्रेड चलाए जा रहे हैं। यहां प्रशिक्षण ले रही मनावर में छात्राओं को हेयर कट का प्रशिक्षण देते पेरिस फैमिली सलुन केे प्रशिक्षक हेयर एक्सपर्ट अशोक पड़ियार ने 91 छात्राओं को प्राचार्य प्रज्ञा श्रीमती किरण वास्केल के निर्देश पर मनावर में हेयर कट का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा इन्हें अस्पताल व नर्सिंग कॉलेजा का भ्रमण करवाकर स्वास्थ्य संबंधिक जानकारी दी है।


Post a Comment