भैरव अष्टमी पर भैरव बाबा का हुआ विशेष श्रृंगार,आरती के बाद हुआ भंडारा
मूकेश खेड़े
बड़वाह - नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में मंगलवार सुबह भैरव अष्टमी पर विशेष आरती और भंडारे का आयोजन हुआ । सुबह से श्रद्धालुओ ने भैरव मंदिर जाकर चोला श्रंगार कर पूजन-अर्चन किया ।इस शुभ अवसर पर अनेक मंदिरों में काल भैरव के नाम से भोग लगाए गए ।शाम 7 बजे महाआरती के बाद विशाल भंडारा हुआ ।जिसमे हजारो श्रद्धालुओ ने आकर प्रसादी ग्रहण की ।
उल्लेखनीय है की शहर के तिलक मार्ग और लोधी मोहल्ले सहित अन्य भैरव मन्दिर में आरती के साथ भंडारे का आयोजन हुआ ।इस दौरान तिलक मार्ग पर माँ भवानी नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में शाम को बाबा भैरव का विशेष श्रंगार किया गया । मन्दिर को गुलाब और अन्य सुगंधित फूलो से भव्य सजाया गया था । जहा पंडितों ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन किया।इसके बाद 7 बजे महाआरती हुई । तत्पश्चात विशाल भंडारा हुआ ।
इस अवसर पर भक्तो ने भैरव बाबा के दर्शन करके श्रीफल अर्पित किया ।समिति सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा । वही लोधी मोहल्ला स्थित चेतन्य भैरव मन्दिर में भैरव बाबा का विशेष श्रंगार कर पूजन-अर्चन किया गया । सायंकाल महाआरती के बाद भंडारा शुरू हुआ । यह आयोजन महाकाल मित्र मण्डल एवं विहिप बजरंग दल के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ । इस दौरान महेंद्र शर्मा,कल्लू दरबार,बंटी कोशल,संजय चौहान सहित अन्य सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा । इसी प्रकार खण्डवा नाका स्थित भैरव बाबा मन्दिर पर भी पूजन-अर्चना हुई ।

Post a Comment