Top News

पाटी नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया Govardhan festival celebrated with gaiety in Pati Nagar, worship done गोवर्धन पर्व,की गई पूजा

 पाटी नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया गोवर्धन पर्व,की गई पूजा

पाटी से दिपक मालवीया :-

 दीपावली महोत्सव के पांचवे दिन पड़वा को नगर में गोवर्धन महाराज की पूजा हुई। घर-घर महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा अर्चना की। मंदिरों में भी गोवर्धन की आकृति बनाई गई। जहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने गोवर्धन की परिक्रमा कर मनौती मांगी। 

दीपावली की पड़वा पर गोवर्धन महाराज की पूजा की परम्परा है। इस परम्परा के तहत गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति को बनाकर उसकी पूजा अर्चना का प्रावधान है। इसी मान्यता के चलते शुक्रवार को प्रात: महिलाओं ने सौत्ती की पूजा की। तदुपरान्त घरों में पहुंच कर गाय के गोबर से घर के आंगन में गोवर्धन महाराज की आकृति को बनाया। महिलाओं ने विधि-विधान पूर्वक गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की। घर के सभी सदस्यों ने आकृति की परिक्रमा लगाई। नगर के कुम्हार मोहल्ले में गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई गई। जहां श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post