युवतियां सजा रही रंगोली, घरों को एक से बढ़कर एक लुक देने में जुटी तो कही दे रहे अलग-अलग संदेश Girls are decorating Rangoli, trying to give more than one look to the houses, they are giving different messages

 युवतियां सजा रही रंगोली, घरों को एक से बढ़कर एक लुक देने में जुटी तो कही दे रहे अलग-अलग संदेश

पाटी से दिपक मालवीया :- 

दीपों का पर्व दीपावली का त्योहार नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक रूप से झालरों तथा दीयों-मोमबत्ती की रोशनी से जगमगाया हुआ था। लोगों ने दीपोत्सव पर लक्ष्मी-गणेश, कुबेर की श्रद्धा व भक्तिपूर्वक पूजा अर्चना की साथ ही अपने प्रतिष्ठानों पर भी भावपूर्ण पूजा अर्चना की।

 इसके अलावा दिवाली पर रंगोली बनाने की भी परंपरा है। रंगोली ना बनी हो तो दिवाली की सजावट अधूरी सी लगती है। माना जाता है कि दिवाली के दिन अगर घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाए तो मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इसी परंपरा के निर्वाहन में नगरवासियों के मुख्य द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाई गई। साथ ही रंगोली के माध्यम से अलग अलग संदेश भी दिया गया। नगर की युवती रानू राठौड़ ने देश की सीमा पर तैनात सैनिकों की ध्वज के साथ रंगोली बनाई,जिसमें यह संदेश दिया जा रहा था कि इन्ही सैनिकों की वजह से आज हम खुशी से त्यौहार मना रहे हैं। सैनिक त्यौहारो पर भी देश की सुरक्षा में तैनात हैं। वही दूसरी ओर रागिनी राठौड़ ने रंगोली में श्रीराम की तस्वीर बनाकर लेखन में बताया कि हर घर भगवा छायेगा,राम राज्य फिर आएगा।

दीपों का पर्व दीपावली का त्योहार नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक रूप से झालरों तथा दीयों-मोमबत्ती की रोशनी से जगमगाया हुआ था। लोगों ने दीपोत्सव पर लक्ष्मी-गणेश, कुबेर की श्रद्धा व भक्तिपूर्वक पूजा अर्चना की साथ ही अपने प्रतिष्ठानों पर भी भावपूर्ण पूजा अर्चना की।

वही श्रुति भावसार ने लक्ष्मी जी व पवनपुत्र हनुमान का चित्रण किया। इसके अलावा चारु राठौड़ ने भी शिवजी व गणेश जी का चित्रण किया जो कि देखने में मनमोहक लग रही।

Post a Comment

0 Comments