Top News

प्रजापति परिसर में किया पौधारोपणPlantation done in Prajapati campus

 प्रजापति परिसर में किया पौधारोपण

थांदला। नगर के एमजी रोड़ स्थित प्रजापति परिसर प्रजापति समाज के सांस्कृतिक, परंपरागत सामाजिक गतिविधियों का स्थान है, जहां समाज के लोग अपने परंपरागत कार्यों को संपादित करते है। समाज के युवाओं व वरिष्ठ जनों ने उक्त परिसर को विकसित करने के संकल्प के साथ आज थाना प्रभारी आदरणीय कोशल्या चौहान तथा डाक्टर मनीष दुबे के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण किया। समाज के लोगो ने अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधों की सुरक्षा के लिए जाली लगवाई। आगामी दिनों में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन समाज के सुप्रसिद्ध कथावाचक रामनारायण प्रजापति ग्राम मिश्रोली राजस्थान के द्वारा करवाया जाना प्रस्तावित है वही गणेश उत्सव की भी भव्य तैयारी की जा रही है।प्रजापति समाज समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को मिटाने में सदैव अग्रिम रहा। 

मोसर (पगड़ी)कार्यक्रम में मीठे पकवानों, स्मृति बर्तन के वितरण (लेण), व्यर्थ कपड़ा प्रथा पर रोक लगाकर थांदला प्रजापति समाज ने प्रांतीय सत्र पर प्रजापति समाज को उन्नति का संदेश दिया। आजके कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, जिला अध्यक्ष जगदीश पटेल, उपाध्यक्ष योगेश प्रजापत, कार्यक्रम के संयोजक सचिन प्रजापति, निलेश गडवाल, कालूराम प्रजापत, सुरेश, जयेश, नरेंद्र, नंदकिशोर, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश गडवाल, शांतिलाल, शंकरलाल, दयाराम, प्रकाश, प्रजापति आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहन गडवाल ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post