Top News

नपा के शपथ समारोह आए कार्तिकेय चौहान बोले जनता को भगवान समझ कर करें काम Napa's oath ceremony came, Karthikeya Chauhan said to the public, work as God

 नपा के शपथ समारोह आए  कार्तिकेय चौहान बोले जनता को        भगवान समझ कर करें काम 

नपाध्यक्ष शशि यादव उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर सहित पार्षदों ने ली पद की शपथ 

गंजबासौदा ।नगरपालिका चुनावों के परिणामों के बाद शनिवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती  शशि अनिल यादव, उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर और सभी पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण कार्यक्रम सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र  और भाजपा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान ने शहर के मुख्य मार्गों से रोड शो निकाला। रोड शो का पचमा रोड से स्टेशन रोड और जयस्तंभ चौक होते हुए मानस भवन पहुंचा।इस दौरान भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल वर्षा कर कार्तिकेय का स्वागत किया। कार्तिकेय सिंह चौहान  ने कहा कि पद के साथ अहंकार भी होने लगता है लेकिन सभी पार्षदों को जनता को भगवान समझकर काम करना  चाहिए।  कार्तिकेय ने कहा स्वच्छ छवि, धैर्यतापूर्वक आमजनों की समस्याओं के निदान से जाने जाएंगे। उन्होंने नगर पालिका में भाजपा की जीत का श्रेय जनता को देकर आभार व्यक्त किया।

गंजबासौदा ।नगरपालिका चुनावों के परिणामों के बाद शनिवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती  शशि अनिल यादव, उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर और सभी पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण कार्यक्रम सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र  और भाजपा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान ने शहर के मुख्य मार्गों से रोड शो निकाला। रोड शो का पचमा रोड से स्टेशन रोड और जयस्तंभ चौक होते हुए मानस भवन पहुंचा।इस दौरान भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल वर्षा कर कार्तिकेय का स्वागत किया। कार्तिकेय सिंह चौहान  ने कहा कि पद के साथ अहंकार भी होने लगता है लेकिन सभी पार्षदों को जनता को भगवान समझकर काम करना  चाहिए।  कार्तिकेय ने कहा स्वच्छ छवि, धैर्यतापूर्वक आमजनों की समस्याओं के निदान से जाने जाएंगे। उन्होंने नगर पालिका में भाजपा की जीत का श्रेय जनता को देकर आभार व्यक्त किया

   शनिवार को मानस भवन में शाम करीब साढ़े 6 बजे एसडीएम रोशन राय ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव सहित पार्षदों को पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद रमाकांत भार्गव, युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, विदिशा के पूर्व नपाध्यक्ष मुकेश टंडन, गंज बासौदा विधायक लीना संजय जैन कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे, भाजयुमो अध्यक्ष देवेश मीणा शामिल हुए।

शपथ लेकर नप अध्यक्ष ने कहा मिलकर करेंगे काम

शपथ लेने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में पार्षद ही अध्यक्ष की भूमिका में रहेंगे। भाजपा और कांग्रेस के सभी पार्षद मिलकर शहर के विकास के लिए काम करेंगे। जनता ने में चुनकर भेजा है हम जनता की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे सभी को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे

Post a Comment

Previous Post Next Post