बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया दौरा ,ग्राम सिरावदा और विस्कावली में ग्रामीणों से की मुलाकात, प्रशासन ने रेस्क्यू कर 50 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
गंजबासौदा रवि चौरसिया दबंग देश
लगातार मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं बेतवा सिंध केवटन पाराशरी उफान पर होने से 50 से अधिक गांवों का संपर्क शहर से कटा हुआ है। तीन दिन से लगातार जारी बारिश ने पिछले 20 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाढ से बिगडे हालातों का जायजा लेने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 1 बजे हेलिकॉप्टर से शहर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आसमान से ही पूरे शहर का निरीक्षण कर एसजीएस कॉलेज स्थित हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर ने लैंड किया।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बाढ़ के हालातों और राहत बचाव कार्यों की जानकारी दी। वहीं शहर से 8 किमी दूर गांव सिरावदा में पाराशरी नदी के कारण ग्रामीण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पाराशरी नदी के कारण गांव में बाढ़ आने से लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा। वहीं प्रशासन ने भी सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 50 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
प्रशासन ने सभी ग्रामीणों के लिए शासकीय स्कूल में भोजन, पानी और ठहरने की व्यवस्था की है। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ग्राम सिरावदा भी पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों में वाटर बोट में बैठकर आधे घंटे तक ग्राम सिरावदा और विस्कावली में ग्रामीणों से मिलकर निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम सिरावदा के ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री को पुल बनवाने के लिए आवेदन सौंपा। वहीं निरीक्षण कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री हेलीपैड से रवाना हो गए।
हैलीपेड पर यह रहे मौजूद इस दौरान हैलीपेड पर कमिश्रर कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, एसपी डॉ मोनिका शुक्ला, स्थानीय विधायक लीना जैन और नगरपालिका अध्यक्ष शशि यादव, एसडीएम रोशन राय और तहसीलदार कमल मंडेलिया मौजूद रहे।


Post a Comment