आदिनाथ जैन मंदिर गांधी चौक की कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न भंडारी बने अध्यक्ष। रवि चौरसिया दबंग देश
गंजबासौदा।आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर गांधी चौक के कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए जिसमें सर्व सहमति से अध्यक्ष रमेश चंद भंडारी वीर जनरल स्टोर, उपाध्यक्ष मुकेश भंडारी, सुनील भंडारी, महामंत्री पवन कुमार जैन,मंत्री धर्मेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन सोनू भाई, सह कोषाध्यक्ष राकेश जैन सराफ, सांस्कृतिक मंत्री, सर्व राजेन्द्र जैन राजू भाई चार्ली, विशाल जैन, अंशुल जैन,बसंत जैन एवम प्रवक्ता मनोज भंडारी राजकमल जनरल स्टोर, सह प्रवक्ता शनि जैन चुने गए।
इसी के साथ १५ सदस्यीय कार्यकारणी सदस्यों का चयन भी किया गया। नव नियुक्त कार्यकारिणी में प्रेम चंद एस डी ओ , नेमीचंद जैन एडवोकेट, सनत कुमार सराफ, विनोद कुमार , सुरेश चंद जैन, वीरेंद्र कुमार बरवाई वाले, शील चंद ननकपुर वाले को संरक्षक मनोनीत किया है।

Post a Comment