उज्जैन जिले में कई क्षैत्रों में आंधी के साथ बारिश, कई पेड़ धरासाई, शहर में रही देर रात तक बत्ती गुल।In Ujjain district, there were thunderstorms in many areas, many trees were razed, light remained in the city till late night.

उज्जैन जिले में कई क्षैत्रों में आंधी के साथ बारिश, कई पेड़ धरासाई, शहर में रही देर रात तक बत्ती गुल।

शहर के साथ ही जिले के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी थी। गर्मी से लोगो का हाल बेहाल था लेकिन शाम 6.30 बजे बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद मूसलधार बारिश शुरू हो गई। तेजा आंधी के कारण कई पेड़ गिरने और विद्युत पोलों को नुकसान पहुंचने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के साथ ही ग्रामीण क्षैत्रों में अलग-अलग इलाकों में अत्यधिक संख्या में पेड़ गिरने की सूचना मिली है। हवा की रफ्तार अधिक होने के कारण 33 केवी व 11 केवी की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। लगभग पूरे शहर की बिजली चली गई। सुत्रों से प्राप्त जानकारी में तेज आंधी के कारण गणेशपुरा में एक आटो पर बरगद का पेड़ गिर गया। इसमें तीन लोग दब गए। एक को गंभीर हालात में जिला अस्पताल ले जाया गया। नगर के कोठी रोड पेड धराशायी होने के कारण मार्ग अवरुद्व हो गया जिसके कारण देवास रोड पर भी यातायात प्रभावित हुआ। कई जगहो पर पेडों के निचे खडी गाडियों पर ही पेड गिर गया।

शहर में रही देर रात तक बत्ती गुल, शहरवासी करते रहे बत्ती गुल की शिकायत ।

शहर में ब्लैक आउट को लेकर बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना था कि शहर के सभी फीडर में फाल्ट होने की सूचनाएं मिली हैं। सुधार कार्य करवाकर सप्लाय बहाली में पूरी रात लग सकती है। वल्लभनगर, दूधतलाई, खेड़ापति, छत्रीचैक, कार्तिक गढ़ कालिका, महाकाल जोन, नगर कोट जोन में शिकायतें अधिक हैं। इसके अलावा नए शहर में मक्सी रोड, कियोस्क, शनि मंदिर त्रिवेणी, महानंदा नगर, महाश्वेता नगर जोन में भी सैकड़ों शिकायतें बत्ती गुल होने की मिली।

Post a Comment

0 Comments