Top News

इंदौर में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” के प्रादेशिक कार्यालय का हुआ शुभारंभThe regional office of “Gau Samman Aawahan Abhiyan” was inaugurated in Indore.

27 अप्रैल को देश की 5000 तहसीलों में हज़ारों गौभक्त भारत शासन के नाम ज्ञापन देंगे 


इंदौर।

भारतीय संस्कृति में गौ माता को श्रद्धा, स्वास्थ्य और समृद्धि का आधार माना गया है। इसी भाव को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से “गौ सम्मान आवाहन अभियान” के प्रादेशिक कार्यालय का शुभारंभ 7 मार्च 2026 को इंदौर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री राम गोपाल दास जी महाराज (पंचकुइया पीठाधीश्वर), परम पूज्य संत श्री अन्ना जी महाराज (दत्त मंदिर संस्थान) एवं परम पूज्य संत श्री अच्युतानंद जी महाराज के करकमलों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मेट्रो प्राइड बिल्डिंग नवलखा चौराहे पर किया गया।


इस अवसर पर संतों ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि पर्यावरण, स्वास्थ्य और कृषि समृद्धि से भी जुड़ा हुआ विषय है। गौ आधारित जीवन शैली को अपनाने से समाज स्वस्थ, समृद्ध और संतुलित बन सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित वीरेन्द्र कुमार जैन, मनोज तिवारी , संजय कटारिया, रामजी पांडे, अभिषेक उदनिया, पारस जैन, सुरेश नवाल ने कहा कि “गौ सम्मान आवाहन अभियान” के माध्यम से समाज में गौसेवा, प्राकृतिक खेती, पंचगव्य आधारित स्वास्थ्य जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर व्यापक जनजागरण किया जाएगा।

अभियान के पदाधिकारियों ने बताया कि 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे पूरे देश में हज़ारों गौभक्त तहसील कार्यालय पर जाकर भारत शासन के नाम ज्ञापन देंगे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post