Top News

रंगों में रंग मिल जाते हैं” कार्यक्रम में सम्मान और संगीत का संगम“Colors Meet Colors” – A Confluence of Honor and Music

 

इंदौर। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मीडिया प्रभारी रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि कॉम्बैट अगेंस्ट थैलेसीमिया के अंतर्गत कॉम्बैट म्यूजिक ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्ति नारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों स्वीटी टूटेजा, बबीता हार्डिया तथा जितेन्द्र गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में “रंगों में रंग मिल जाते हैं” विषय पर संगीतमय प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें सभी गायिकाओं ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर वातावरण को सुरमय बना दिया। इस अवसर पर अपर्णा चेडके, राशिका नीमा, राखी, गुरबाणी, शबनम वर्मा, सविता, सीमा, अंजना, साधना, सुलक्षणा, वसुंधरा, अनीता पटेल, अनीता चौहान, माया, रोमा तथा स्मिता द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी गई।

समारोह में नूपुर गडकरी, रुचि चोविश्या जैन, प्रीति मल्होत्रा, रुचिका दाने, रुचि अग्रवाल, आर्या, हर्षिता, प्रीति कोशल, अनुष्का, गीतांशी, निकिता रेसर तथा हर्षिता पहावा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और आयोजन को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष व आयोजक वर्षा वाघ का विशेष योगदान रहा। अतिथियों का स्वागत राखी तथा सविता ने किया। सम्मान पत्र प्रदान करने में वर्षा वाघ, कविता और मोना ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन श्यामली नेमा ने किया तथा अंत में सविता ने उपस्थित सभी श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post