नीमरानी से जितेंद्र सिंह सोलंकी दबंग देश
निमरानी।
स्व. मोहनलाल शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र तथा पत्रकार दीनदयाल शर्मा (कालू) के बड़े भाई श्री यज्ञदत्त शर्मा (सचिन) का आकस्मिक निधन दिनांक 7 मार्च 2026 को हो गया। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
स्वर्गीय श्री शर्मा की अंतिम यात्रा रविवार, 8 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे उनके निज निवास शर्मा किराना, ओल्ड ए.बी. रोड, निमरानी से निकली, जो खलघाट मुक्ति धाम पहुँची, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनके निधन की खबर से क्षेत्र में गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे।

Post a Comment