पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों और महापौर के साथ सारी तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्थाओं का ले रहे जायजा
इंदौर /शहर में होली व रंगपंचमी के पावन अवसर पर निकलने वाली ऐतिहासिक और पारंपरिक गैर/फाग यात्रा/ बाने आदि के व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए आज दिनांक 28.02.26 को पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा कलेक्टर इंदौर, महापौर इंदौर व अन्य विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ संपूर्ण गैर मार्ग का पैदल भ्रमण कर रहे हैं
भ्रमण के दौरान पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं, ट्रैफिक प्लान और आपातकालीन इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की है और आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं कि,
पूरे गौर मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही गैर मार्ग की ऊंची इमारतों पर वॉच टावर और सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। पूरे मार्ग की निगरानी ड्रोन कैमरों और CCTV नेटवर्क के माध्यम से कंट्रोल रूम से की जाएगी।
असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी, हुड़दंग करने वाले या महिलाओं से अभद्रता करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी। महिलाओं के विशेष दस्ते के साथ, सादी वर्दी में भी पुलिस बल भीड़ के बीच मौजूद रहने की बात कही है
आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए डायवर्जन प्लान और पार्किंग स्थलों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए 'इमरजेंसी रास्ते सुरक्षित रखने की बात पर भी चर्चा हुई है
पुलिस प्रशासन व महापौर गैर आयोजकों से भी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर रहे हैं, ताकि रंग और गुलाल के उत्सव में और व्यवस्थित व सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
इस भ्रमण के दौरान कलेक्टर इंदौर श्री शिवम वर्मा, एडीशनल कमिश्नर नगरीय इंदौर श्री आर. के. सिंह, महापौर इंदौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, डीसीपी जोन-01 श्री कृष्ण लालचंदानी डीसीपी जोन-04 श्री आनंद कलादगी, क्षेत्र के सभी एडीएम , एडिशनल डीसीपी सहित सभी थाना प्रभारी और नगर निगम आदि के पदाधिकारी के साथ ही विभिन्न गैर भाग यात्रा आदि के आयोजक संचालक गण भी उपस्थित है, और सभी पूर्व व्यवस्थाओं को समझ उसे और बेहतर करने के लिए मिलकर समन्वित प्रयास कर, इस ऐतिहासिक आयोजन को और यादगार व सुरक्षित बनाने के लिए, लगे हुए हैं।

Post a Comment