Top News

सिनर्जी संस्थान द्वारा YRC प्रोग्राम अंतर्गत तीन दिवसीय वर्कशॉप आयोजन संपन्न ..Synergy Institute organized a three-day workshop under the YRC program.

 

 गंज बासौदा -- कार्यशाला में गंज बासौदा (जिला विदिशा) एवं बक्सवाहा (जिला छतरपुर) के ग्रामीण एवं तहसील स्तर के युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाना था।

पहले दिन प्रतिभागियों का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया और जनगीत के माध्यम से सकारात्मक वातावरण तैयार किया गया। “Who Am I” एवं सेल्फ कॉन्फिडेंस सत्र के जरिए युवाओं को अपनी पहचान और क्षमताओं को समझने का अवसर मिला। “सीक्रेट फ्रेंड” गतिविधि ने आपसी सहयोग और विश्वास को बढ़ावा दिया।


दूसरे दिन आत्मचिंतन गतिविधि के अंतर्गत युवाओं ने अपनी जीवन यात्रा पर विचार कर उसे चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता का आधार बन सकती है। नेतृत्व सत्र में टीम बनाकर लीडर चयन और जिम्मेदारियों के अभ्यास से नेतृत्व कौशल विकसित किए गए।

तीसरे दिन संयम, भावनात्मक समझ और जीवन में सीखी गई बातों को अपनाने पर चर्चा की गई। “Heart to Heart” गतिविधि में युवाओं ने खुलकर अपने अनुभव साझा किए।

यह तीन दिवसीय कार्यशाला युवाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पहल साबित हुई।

सिनर्जी संस्थान आयोजक रवि राजपूत एवं पप्पू पवार रीजनल लीड, जिला समन्वयक बुलबुल मौर्य, दीपक अग्रवाल, लाली यादव एवं यूथ फेसिलेटर सलोनी चौकसे, प्रदुम्न पंथी, स्टाफ नर्स आराधना वाल्टर ।

Post a Comment

Previous Post Next Post