घरों की छतें भी ऑनलाइन होंगी बुक
इंदौर में इस बार निकलने वाली परम्परागत गेर में रविवार छुट्टी के चलते हर बार के मुकाबले अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। वैसे तो हर बार शहर में स्थानीय इंदौरियों के लिए तो अवकाश घोषित किया जाता है, लेकिन रविवार के चलते बाहर से भी अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है।
दूसरी तरफ गेर मार्ग सीतलामाता बाजार से गौराकुंड और खजूरी मार्केट में आने वाली करीब आठ छतों पर 200 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।इन छतों की बुकिंग व्यवस्था बुक माय शो पर की जा रही है, जिसके माध्यम से लोग छतें बुक कर सकेंगे।बता दें हर साल गेर के चलते दूसरे शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और इंदौरी अपने रिश्तेदारों को भी बाहर से बुलाकर इन छतों पर छोटी-मोटी पार्टियां भी करते हैं।
आज निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल झोनल अधिकारी सहित अपनी टीम लेकर करीब 4 किलोमीटर लम्बे गेर मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे और सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Post a Comment