Top News

कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओ का सरकार पर आरोप Two strong Congress leaders accuse the government Dabang Desh

 कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओ का सरकार पर आरोप 

                  गजेन्द्र माहेश्वरी

मंदसौर :- करोना के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है। ईद बीच उपचार में पर्याप्त ऑक्सीजन ओर इंजेक्शन उंस तुलना में उपलब्ध नहीं। इसे लेकर कांग्रेस के पांच बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके दो नेताओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। मन्दसौर से 1993, 1998, 2003 का चुनाव लड़े पूर्व विधायक वर्तमान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल ने पत्र में आरोप लगाया है कि सरकार का ध्यान मन्दसौर नीमच पर ना होकर भोपाल इंदौर जैसे महानगरों पर है। साधन भी उपलब्ध नहीं।

मंदसौर :- करोना के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है। ईद बीच उपचार में पर्याप्त ऑक्सीजन ओर इंजेक्शन उंस तुलना में उपलब्ध नहीं। इसे लेकर कांग्रेस के पांच बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके दो नेताओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। मन्दसौर से 1993, 1998, 2003 का चुनाव लड़े पूर्व विधायक वर्तमान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल ने पत्र में आरोप लगाया है कि सरकार का ध्यान मन्दसौर नीमच पर ना होकर भोपाल इंदौर जैसे महानगरों पर है। साधन भी उपलब्ध नहीं।

 नगरीय निकायों के अधि.कर्मचारियों को भी कोविड संक्रमण से मृत्यु में क्षतिपूर्ति राशि दी जाय'" गजेन्द्र माहेश्वरी

 इधर कांग्रेस में 2008, 2013 चुनाव में प्रत्याशी रहे महेन्द्र सिंह गुर्जर ने मांग रखी कि आईएमए कोविड केयर सेंटर की राशि निशुल्क हो, साथ ही चिकित्सा शुल्क न्यूनतम और सार्वजनिक होना चाहिए।

 कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल ने बयान में कहा कोरोना के हालातों मैं लगातार स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है। एक तरफ लगातार स्वास्थ्य सेवाएं कम पड़ती जा रही है वहीं दूसरी ओर कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच प्रदेश सरकार करोना से निपटने के लिए अपना पूरा ध्यान इंदौर,भोपाल तक ही सीमित करते हुए अधिकांश स्वास्थ्य सेवाएं जिसमें इंजेक्शन और ऑक्सीजन शामिल है मुहैया करा रही है, जबकि मन्दसौर नीमच जैसे शहर में कई दिनों से रेमेडेसीवीर इंजेक्शन नहीं है।

 जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने कोरोना हालातों के बीच मंदसौर जिला मुख्यालय पर स्वास्थ सेवाओं की स्थिति पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं अन्य अधिकारियों से चर्चा करने के साथ ही हालातो पर नजर रखते हुए कहा कि वर्तमान में सबसे अधिक जरूरत रेमेडेसीवीर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की है। आगामी दिनों में मंदसौर में भी ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा किंतु तब तक ऑक्सीजन के लिए प्रदेश सरकार को युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा। उन्होंने जानकारी के आधार पर प्रदेश सरकार द्वारा सिर्फ भोपाल और इंदौर में स्वास्थ्य सेवाओं पर ही ध्यान केंद्रित कर दे एवं अन्य शहरों को भगवान भरोसे छोड़ने पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के लिए पूरा प्रदेश और उनके नगर एक समान वरियता में होना चाहिए  लेकिन अफसोस कि सरकार सिर्फ भोपाल और इंदौर जहां राजनीतिक प्रबलता एवं अधिकारियों की उपस्थिति के चलते व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। जबकि मन्दसौर नीमच जैसे शहरों में सरकार ने ध्यान हटा  रखा है। पाटिल ने मन्दसौर नीमच के साथ ही रतलाम जैसे शहरों के लिए भी गंभीर मरीजों का अनुपात में रेमेडेसीवीर एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता करने की मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की है।

  कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह गुर्जर ने बयान में कहा कोविड-19 मरीजो हेतु फतेहपुरिया अग्रवाल धर्मशाला मन्दसौर जब नि:शुल्क उपलब्ध है तो आईएमए कोविड-केयर सेंटर  द्वारा मरीजों से जनरल वार्ड, सेमी प्राइवेट रूम के नाम से भारी भरकम किराया राशि वसूलना न्याय संगत नहीं है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री गुर्जर ने जिला कलेक्टर मनोज पुष्प से अनुरोध किया है कि उक्त किराया राशि को नि:शुल्क निर्धारित करना चाहिए और शेष चिकित्सा शुल्क की राशि भी न्यूनतम तय कर सार्वजनिक करना चाहिए ताकि मरीज अपना इलाज निसंकोच होकर करा सके। दूसरी ओर अतिरिक्त चार्ज की दरों में भी संशोधन किया जाना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post