वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर नगर परिषद में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन
राकेश सिंह दबंग देश
बदनावर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी व प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यकाल के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष में बुधवार को नगर परिषद में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें करोड़ों रुपए के विकास कार्य के भूमि पूजन व लोकार्पणों संपन्न हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर थे। अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिह दत्तीगांव ने की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती, पूर्व राज्यमंत्री महेंद्रसिंह पिपलीपाडा, राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा विशिष्ट अतिथि रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर मुकाती, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद परमार व सुनील मोदी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जहांगीर लाला, नगर मण्डल अध्यक्ष मनीष गुर्जर समेत सभी छह मण्डल के अध्यक्ष क्रमश संजय सिंह राठौर, गोविंद रघुवंशी, दिलीपसिंह सोलंकी, सन्तोष ढोलकिया व आशीष जैन, भाजपा नेता नरेद्र राठौड़, राजेंद्र सराफ, मनोज़ सोलंकी, आदि जनप्रतिनिधि भी मंचासीन थे। शुरुआत में स्व वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ 101 दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखऱ यादव, सीएमओ लालसिंह राठौर, उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पँवार, पार्षद भारती राठौड, जितेंद्र शर्मा, अनिता चौहान, अनिता जाधव, झन्नु बाई सिर्वी, भगवंता बाई राव, सुखराम देवदा, बबिता नागल, भेरूलाल डावर आदि ने स्वागत किया। नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव ने स्वागत भाषण देकर नगर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
पूर्व मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि शहर के विकास का हमने जो सपना देखा था वह अब धरातल पर पहुंच रहे है। बलंवती नदी नगर की आस्था का केंद्र मानी जाती है। इसके जीर्णोद्धार का जो अपने प्रोजेक्ट बनाया वह उसकी बदहाली को दूर कर करेगा। शहर का विकास ही हमारी प्राथमिकता है और रहेगी। जनता के विश्वास पर हम पूरी तरह खरे उतरेंगे और शहर का विकास नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। विकास के मुद्दे पर हम सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ रहे। आने वाले समय में शहर के विकास कार्यों को और गति प्रदान की जाएगी। चारो ओर से हमारा शहर फोरलेन से जुड रहा। सरकार की ओर से सड़क, चिकित्सा, पेयजल एवं शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं तथा आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। बदनावर का आकार व प्रकार बदल रहा। उन्होंने कहा कि पिटगारा से नागेश्वर तक फोरलेन सड़क बनाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारती ने आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने पर इसे उपलब्धियों से भरा कार्यकाल बताया। उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों में मध्यप्रदेश ने सामाजिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक और आर्थिक विकास के कई नए मुकाम हासिल किए हैं। दो वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिये किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिये सफलता के द्वार खोल दिए हैं। इससे इन वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। शासन की योजनाएं घर घर प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। इसका हम सभी को ध्यान रखकर आप जनता को लाभ दिलाना है।
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने अटल जी के व्यक्तित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने केवल नारे नहीं दिए, बल्कि विकास के ऐसे पदचिह्न छोड़े जिन पर आज देश चल रहा है। 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' का उल्लेख करते हुए कहा कि अटल जी के संकल्प के कारण ही ग्रामीण भारत की तस्वीर बदली है। उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान भाजपा सरकार उनके सुशासन के संकल्प को ही आगे बढ़ा रही है। जनप्रतिनिधि के रूप में उनका संकल्प है कि विकास की धारा हर गाँव, हर गली और हर घर तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि पीएम मित्रा पार्क बदनावर की तस्वीर व तकदीर बदलने जा रहा। हमारा प्रयास है कि यहां से रेल लाइन गुजरे। आने वाली पीढ़ी के लिए हम विकासशील, उन्नत व सुंदर बदनावर शहर छोड़कर जाएंगे। आगामी दिनों में हमारा बदनावर विश्व पटल पर चमकेगा। हम शहर व गांव के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। कार्यक्रम में वार्ड 3 में बने नवीन आंगनवाड़ी भवन् की चाबी, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचासन सुजीत धोड़पकर ने किया। आभार पार्षद जितेंद्र शर्मा ने माना।
करोड़ो की मिली सौगात,
कार्यक्रम में 13.11 करोड़ लागत की बलवंती नदी के भूमिपूजन के अलावा अमृत 02 योजना के तहत पेयजल लाइन विस्तारीकरण लॉगत 110 लाख तथा 23.50 लाख लॉगत से बने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण भी किया गया। साथ ही वार्ड सात में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत 12.50 लाख लॉगत से तैयार किए गए सार्वजनिक शौचालय का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की सौगात भी मिली है। साढ़े तीन हजार लीटर क्षमता की फायर ब्रिगेड का भी लोकार्पण किया गया। अतिथियों ने गाड़ी की चाबी चालक को भेंट कर जनता को समर्पित की। अब नगर परिषद के पास में कुल तीन फायर ब्रिगेड हो गए हैं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दत्तीगांव की मांग पर नपाध्यक्ष यादव ने बड़ी चौपाटी बडनगर रोड पर साढ़े 9 करोड लॉगत से बन रही आदर्श सड़क का नाम "अटल पथ" करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में करीब 25 करोड के विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण व भुमिपूजन सनपन्न हुए।

Post a Comment