Top News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर के नैतृत्व में भोपाल पहुंची महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन में हिस्सा लियाWomen Congress workers reached Bhopal under the leadership of District Women's Congress President Asha Sambhar on International Women's Day Dabang Desh

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर के नैतृत्व में भोपाल पहुंची  महिला कांग्रेस  कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया

गजेंद्र माहेश्वरी 

नीमच - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बढ़ती हुई मंहगाई एवं महिलाओ पर हो रहे अत्याचारो के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस के आव्हान पर आज जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर के नेतृत्व में सेकड़ो महिलाओ ने भोपाल पहुंच कर जंगी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पूरे नीमच जिले से बड़ी संख्या मे महिलाये इस महिला सम्मेलन में शामिल हुई। 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी अलका लांबा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चैहान सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदेश में महिलाओ पर बड़ते अत्याचार, बेलगाम महंगाई और प्रदेश तथा केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओ के प्रति नकारात्मक रवैये से आक्रोशित नीमच जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा सांभर के नेतृत्व मे जिला महिला कांग्रेस की सभी  पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने भोपाल पहुंच कर प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की आला नेताओ ने हुंकार भरते हुए महिलाओ को अपने हक की आवाज बुलंद करने तथा केन्द्र और प्रदेश सरकार की गलत  नीतियो के चलते बढती हुई बेराजगारी और महंगाई के खिलाफ लगातार प्रदर्शन के लिये तैयार रहने को कहा। कांग्रेस के नेताओ ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार के पास विधायको को खरीदने के लिये तो पैसा है लेकिन लोगो के कल्याण और जनहितैषी योजनाओ के नाम पर यह सरकार नोंटकी करने और प्रदेश को कर्जे में डुबाने को आमादा है।

नीमच जिलाध्यक्ष श्रीमती  साभर एवं महिला कांग्रेस की  पदाधिकारियो ने प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस के  सेकडो कार्यकर्ता इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर  जिला उपाध्यक्ष अनिता घनेटवाल जिला महामंत्री हेमलता कर्णिक वार्ड अध्यक्ष शमीदा मिर्जा  अंजली धनगर  मनासा ब्लाक अध्यक्ष उषा सचदेवा मंजु योगी मुन्नी रावत आईशा खान  रतनगढ़ ब्लाक अध्यक्ष डाॅ रजिया बोहरा महामंत्री जैनब बोहरा जीरन ब्लाक अध्यक्ष शकुंतला पाटीदार आदी काफी संख्या में महिलाएं शामिल रही

Post a Comment

Previous Post Next Post