Top News

कैबिनेट मंत्री सकलेचा बोले नगर परिषद बनने के बाद अठाना में 100 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य हुए, आज में 1.34 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यो का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न " Cabinet Minister Saklecha said that after the formation of the city council, more than 100 crore development works were done in Athana, today Bhoomi Pujan program of development works of more than 1.34 crore was completed "

  कैबिनेट मंत्री सकलेचा बोले नगर परिषद बनने के बाद अठाना में 100 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य हुए, आज  में 1.34 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यो का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न "

               गजेन्द्र माहेश्वरी

 नीमच :- जावद क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने बुधवार को जावद विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद अठाना में आयोजित एक कार्यक्रम में 1.37 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री श्री श्याम काबरा, नगर परिषद अठाना के निवर्तमान अध्यक्ष श्री राकेश वैरागी, मंडल अध्यक्ष श्री सचिन गोखरू, भाजपा जिला मंत्री श्री कमल बगड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शांतिलाल बगड़, मंडल महामंत्री श्री जय प्रकाश पांडला, भाजयुमो जिला महामंत्री श्री सूचित सोनी व अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 

 कैबिनेट मंत्री श्री सकलेचा ने अठाना में 58 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन, गंभीरी नदी पर 28 लाख की लागत से पुलिया निर्माण, सुखानंद नाले पर 48 लाख की लागत से बनने वाले स्टॉप डेम कम पुलिया निर्माण, अन्नपूर्णा माता मंदिर परिसर में तीन लाख की लागत से सीसी छत निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री सकलेचा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बने अठाना नगर में अब तक 100 करोड़ से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अठाना में 850 से अधिक आवासों का निर्माण हुआ है, शेष हितग्राहियों के खातों में भी प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त 12 मार्च को जमा की जाएगी। उज्ज्वला योजना का लाभ भी अठाना के 1000 परिवारों को मिला है। मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नगर विकास की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए मिशन 

नगरोंदय प्रारंभ किया जा रहा है। इसके तहत 12 मार्च को प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों के खाते में राशि जमा करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 3.26 लाख हितग्राहियों को ब्याज mukatt ऋण उपलब्ध कराया गया है। 15 वे वित्त आयोग अंतर्गत नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए 809 करोड़ की राशि प्रदान की जाएगी।

 इस मौके पर श्री श्याम काबरा एवं श्री सचिन गोखरू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और कन्याओं का पूजन कर विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उपस्थित श्री लाला भाई नीलगर,श्री मनीष सोनी, श्री भारत प्रजापति,श्री कोमल बड़ौला, श्री सागरमल जैन, श्री अशोक गोठवाल,श्री बनवारीलाल धाकड़, आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर एसडीएम श्री राजेंद्र सिंह तहसीलदार श्री विवेक गुप्ता सीएमओ श्री जगजीवन शर्मा पूर्व सरपंच श्री नंदकिशोर नरवरिया, श्री लेखराज पांडला,श्री मदनलाल धाकड़, श्री बाबूलाल नरवाडीया, श्री जुगल किशोर कारपेंटर,श्री राजू सेन, श्री सत्यनारायण सेन, श्री रवि व्यास ,श्री बद्रीलाल धनगर सहित अठाना नगर के कई गणमान्य Nagrikgann उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post